56 इंच वाले मोदी बताएं, नोटबंदी कालेधन के खिलाफ लड़ाई तो लाइन में नीरव, चोकसी जैसे ‘चोर’ क्यों नहीं दिखे: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में सोमवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

कांग्रेस अध्यक्ष ने लुधियाना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 56 इंच की छाती वाले मोदी ने कहा था कि वे देश के लोगों के खाते में 15 लाख रुपये डालकर दिखाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी कालेधन के खिलाफ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि बताइए नोटबंदी के दौरान लाइन में मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग दिखाई दिए थे। जनता ने जवाब दिया नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर नटोबंदी कालेधन के खिलाफ लड़ाई थी तो बैंकों की लाइनों में चोर क्यों नहीं दिखाई दिए।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मनमोहन सिंह जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नई पहचान दी थी, उसे शक्तिशाली बनाया था। जिसकी तारीफ ओबामा जी तक ने की थी। मोदी ने हिंदुस्तान की शक्ति को नुकसान पहुंचाया है। “न्याय” योजना इसकी भरपाई करेगी।”

वहीं होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 15 लाख रुपये देने का वादा कर पीएम मोदी ने देश की जनता को ठगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने जनता से झूठ बोला, हम ‘न्याया’ करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही महारी सरकार बनेगी, हम ‘न्याय’ योजना लागू करूंगा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे 20 गरीब परिवार को 72 हजार रुपये सालाना देंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.