तेज बहादुर की ‘बहन’ अब पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से भरेगी हुंकार, राखी बांधकर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव और दिलचस्प हो गया है।

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर के बाद अब शालिनी यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में बनारस से चुनाव मैदान में हैं। उहोंने गुरुवार को तेज बहादुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तेज बहादुर को राखी बांधकर खुद की जीत के लिए आशीर्वाद लिया।

शालिनी यादव से राखी बंधवाने के बाद तेज बहादुर ने कहा कि वो 5 भाई हैं, लेकिन उनकी बहन नहीं थी। अब उन्हें शालिनी यादव के रूप में बहन मिल गई है। तेज बहादुर ने कहा कि नकली चौकीदार के खिलाफ असली चौकीदार की लड़ाई जारी रहेगी। तेज बहादुर ने ये भी कहा कि वो शालिनी की जीत के लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे।

इससे पहले बुधवार को निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर का नामांकन ये कहते हुए रद्द कर दिया था कि तेज बहादुर ने जरूरी दस्तावेज सुबह 11 बजे तक मुहैया नहीं कराए, इसलिए उनका नामांक रद्द कर दिया गया। दरअसल मंगलवार शाम 6.15 बजे निर्वाचन अधिकारी ने तेज बहादुर से कहा था कि वे दिल्ली में जाकर चुनाव आयोग से एनओसी लेकर आएं। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें सनद जमा करने के लिए अगले दिन यानी गुरुवार सुबह 11 बजे तक वक्त दिया था। इस पर तेज बहादुर ने कहा था कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे प्लेन से जाएं और चंद घंटों में सदन लाकर जमा कर दें। हालांकि तेज बहादुर ने सनद बुधवार को जमा करा दिया था, लेकिन वे निर्वाचन अधिकारी से मिले तय वक्त के मुताबिक, नहीं जमा करा पाए थे, जिसके आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था।

नियमों के मुताबिक, अगर किसी सरकारी कर्मचारी को राज्य या केंद्र सरकार ड्यूटी के दौरान बर्खास्त करती है तो बर्खास्त होने के 5 साल के भीतर उस व्यक्ति को चुनाव आयोग से एक सर्टिफिकेट लेना पड़ता है। बीएसएफ से बर्खास्त तेज बहादुर ने चुनाव आयोग से वो सर्टिफिकेट नहीं ले रखा था, और सर्टिफिकेट नहीं होने के आधार पर उनका नामांकन रद्द कर दिया। गया।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.