टीम इंडिया ने मैच जीता, सीरीज जीती, 12 बल्लेबाज भी वेस्टइंडीज को हार से नहीं बचा सके

जमैका में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 257 रनों से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली है।

भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में ये लगातार चौथी जीत है। जबकि सीरीज की बात करें तो वेस्टिंडीज के खिलाफ भारत की लगातार ये लगातार आंठवीं जीत है। पहली पारी में शतक जड़ने वाले हनुमा विहारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली की कंपनी ने पहली पारी में हनुमा विहारी के शतक और इशांत शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 117 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में जसप्रीत बुमराह का जादू चला और उन्होंने छह विकेट झटके। जिसमें हैट्रिक भी शामिल है। इस तरह पहली पारी में भारत को 299 रनों की बढ़त मिल गई थी।

दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके बाद पारी घोषित कर दी। वेस्टविंडीज की टीम को जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला था। लक्ष्या का पीछा करने उतरी वेस्टिइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज ब्रैथवेट और कैम्पबेल जल्दी आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम महज 210 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

पूरे मैच की एक खास बात ये रही कि दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने बैटिंग की। दरअसल, डैरेन ब्रावो मैच के बीच में रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद वो मैदान पर नहीं लौट पाए। उनकी जगह जर्मेन ब्लैकवुड को कॉन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया। इस तरह से टीम के 12 बल्लेबाजों ने बैटिंग की। टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम से एक ही पारी में 12 खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.