उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर! भारतीय टीम से हो सकते हैं बाहर

उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर है। लगातार फ्लॉप होने के बाद उनके ऊपर टीम से बाहर होने खतरा मंडराने लगा है।

टीम मैनजमेंट की कोशिश है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले वो धोनी के रिप्लेसमेंट की खोज पूरी कर लें। जिसे वो ऋषभ पंत में तलाश रहे हैं, लेकिन पंत के लगातार फ्लॉप होने की वजह से अब मैनेजमेंट के सामने ये मुश्किल आ खड़ी हुई है कि वो पंत की जगह किसे जगह दे। आपको बताते हैं वो कौन से तीन खिलाड़ी जो पंत की दावेदारी को चुनौती दे रहे हैं।

 सबसे पहले खिलाड़ी हैं श्रीकर भरत। श्रीकर भरत की विकेटकीपरिंग तकनीक बेहद ही शानदार है| वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहें। फर्स्ट-क्लास करियर में भरत अबतक 3909 रन बना चुके हैं| अगर उन्हें मौका मिला तो वह धमाल मचा सकते हैं| जबकि दूसरे खिलाड़ी  ईशान किशन हैं। ईशान किशन अंडर-19 विश्वकप 2016 उपविजेता टीम के कप्तान थे| वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं| उनका जलवा आप IPL में भी देख चुके हैं। तीसरे और आखिरी खिलाड़ी हैं संजू सैमसन। संजू सैमसन की बल्लेबाजी तकनीक बेहद शानदार है| पिछले कुछ समय से उनका बल्ला घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहा है| वह ऋषभ पंत से बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं|

आपको बता दें कि ऋषभ पंत बल्लेबाजी में कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। विकेट कीपिंग की वजह से भी उनकी काफी आलोचना हो रही है। बांग्लादेश के खिलाफ हुई सीरीज में डीआरएस लेने में उनके कई फैसले गलत हुए। एक मैच के दौरान तो उन्होंने स्टंप के आगे से कैप पकड़ लिया। इसको लेकर भी कई क्रिकेट स्पर्ट्स ने उनकी आलोचना की थी। बता दें कि पंत रुड़की के रहने वाले हैं। इनका पैतृक निवास पिथौरागढ़ जिले के गंगो वलीहाट तहसील के पाली नामक गांव में है। ऋषभ पंत घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.