महाराष्ट्र: ये ‘खेल’ हुआ तो शिवसेना मार लेगी बाजी, BJP सरकार नहीं बना पाएगी

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच रानजीतिक दंगल जारी है। शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले पर अड़ी है और कह रही है ढाई-ढाई साल दोनों ही पार्टियों का सीएम होना चाहिए।

शिवसेना बीजेपी को गठबंधन धर्म भी याद दिला रही है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि दोनों ही पार्टियों की कैबिनेट में बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी के समर्थन पर उन्होंने कहा कि राजनीति में हमेशा विकल्प खुले रहते हैं।

NCP के समर्थन की खबरों पर संजय राउत ने कहा कि अभी इस पर विचार नहीं किया है। इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है। राउत ने कहा कि हम सभी राम में विश्वास रखते हैं तो राम की तरह प्राण जाए पर वचन ना जाए की नीति अपनानी चाहिए। इस बीच सोमवार को देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के नेता अलग-अलग राजभवन राज्यपाल से मिलने पहुंचे। हालांकि दोनों ने इसे सिर्फ दिवाली पर सामान्य मुलाकात बताया।

बिना बीजेपी कैसे बनेगी सरकार?

288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन चाहिए। बीजेपी के पास 105 सीटें हैं जबकि शिवसेना के 56 विधायक हैं। दोनों पार्टियों के विधायकों को मिलाकर कुल 161 सीटें हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में दोनों पार्टी मिलकर आसानी से सरकार बना लेंगी। अब अगर बीजेपी और शिवसेना में यूं ही खींचतान मची रही और शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी ने समर्थन दे दिया और उसने भी समर्थन स्वीकार किया, तब दोनों ही पार्टियों के समर्थन से शिवसेना सरकार बना लेगी। शिवसेना के पास 56 सीटें हैं, जबकि एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। तीनों को मिलाकर 154 विधायक हो जाते हैं, जबिक सरकार बनाने के लिए 145 विधायक चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.