महाराष्ट्र: कांग्रेस का ‘कीचड़बाज’ विधायक गिरफ्तार, 50 समर्थकों पर भी केस

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के बेटे और विधायक नितेश राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही पुलिस ने नितेश राणे के 50 समर्थकों पर केस दर्ज किया है।

उन पर मारपीट, गाली-गलौज करने के साथ ही एक इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने का आरोप है। नितेश राणे के खिलाफ IPC की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(ए), 147, 143, 504, 506 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे मामले में आरोपी विधायक से पूछताछ करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितेश राणे गुरुवार को कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान नितेश राणे को जब हाईवे पर खड्डे दिखे तो वह भड़क गए और इंजीनियर प्रकाश शेडकर के साथ पहले बदसलूक की। इसके बाद राणे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर इंजीनियर पर बाल्टी से कीचड़ डलवा दिया। यही नहीं नितेश राणे के समर्थकों ने इंजीनियर को उस पुल से बांध भी दिया जिस पर वो खड़े थे।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब बदसलूकी का वीडियो सामने आया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर नितेश राणे को अफसोस नहीं है। मीडिया ने जब उनसे इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो अब हाथ में डंडा लेकर इस हाइवे की रिपेयरिंग के काम की पड़ताल करेंगे।

पिता ने बेटे की गुंडागर्दी पर क्या कहा?

नारायण राणे ने बेटे की इस गुंडागर्दी को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भले ही नितेश राण का विरोध सही हो, लेकिन किसी के साथ हिंसा को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। मैं इसका बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.