फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से कोरोना के आठ मीरजों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। जिसकी तलाश में जिला की पुलिस लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सभी मरीजों ने सैंपलिग के दौरान अपना मोबाइल नंबर गलत दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने सभी आठ मरीजों की जानकारी पुलिस और एलआईयू को दी गई है। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा और अन्य क्षेत्रों के करीब 8 लोगों का पता नहीं लग पाया है। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
आपको बता दें, जिले में अभी कोरोना के 70 केस एक्टिव हैं.। वहीं पिछले 24 घंटे में रुद्रप्रयाग से कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो राज्य में कोरोना के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,094 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से संक्रमित 658 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,094 हो गई है। वहीं राज्य में कोरोना के रिकवरी रेट की बात करें तो रिकवरी रेट 66.96 फीसदी है। वहीं अब भी 13,797 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है, पर्याप्त लैब नहीं होने के चलते पेंडिंग सैंपल का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.