फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के चमोली जिले में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए प्रशासन लगातार सैंपलिंग कर रहा है।
हाल में चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर में व्यापारियों की सैंपलिंग के बाद व्यापारी और नगर के कुछ लोग संक्रमित पाए गए हैं। लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बाजार को एहतियातन बंद कर दिया गया। वहीं, बाजार बंद होने के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें, व्यापारियों की आपसी सहमति के बाद पिछले दो दिनों से गोपेश्वर बाजार बंद है। वहीं, आज भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा व्यापारियों की सैंपलिंग लिए जाने का कार्य किया जा रहा है। बता दें, चमोली जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 506 मामले सामने आये हैं। जिनमें से 340 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.