पिथौरागढ़: बेरीनाग में फिर ‘आदमखोर’ की दस्तक से दहशत, दो बकरियों को गुलदार ने उतारा मौत के घाट

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के भंडारी गांव में गुलदार की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार को एक घर में घुसकर गुलदार ने दो बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि घर की मालकिन रेखा देवी घर में मौजूद नहीं थी। बकरियां घर के आंगन में बंधी हुई थीं। इस दौरान गुलदार घर में घुसा और बकरियों पर हमला कर दिया। रेखा देवी जब तक घर वापस लौटीं तब तक गुलदार कबरियों को अपना निवाला बना चुका था।

रखा देवी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक गुलदार मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। गांव वालों ने गुलदार के बारे में वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन रक्षक दिनेश चौहान ने बकरियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही वन रक्षक ने ग्रामीणों से कहा कि वो अपने बच्चों को शाम के समय घरों के बाहर ना जाने दें। घरों की लाइट जलाए रखने के साथ आसपास की झाड़ियों को काट दें। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा भंडारी ने वन विभाग से गश्त लगाने की मांग की है।

बेरीनाग विकास खंड क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत उडियारी, कांडे किरोली और जाख रावत समेत कई इलाकों में शाम को गुलदार दिखाई दे चुका है। ऐसे में ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.