फोटो: सोशल मीडिया
पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के थापला में कांसदेव का महादेव मंदिर के पुजारी राम प्रसाद का शव झाड़ियों में मिला है।
पुजारी का शव क्षत-विक्षत हालत मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गांव वालों के मुताबिक, राम प्रसाद लंबे समय से मंदिर में पुजारी के रूप में काम कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब तीन दिनों तक मंदिर से घंटी और लाउडस्पीकर की आवाज नहीं आई तो वो मौके पर पहुंचे। लेकिन मंदिर में पुजारी नहीं मिले। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो पुजारी का शव झाड़ियों में मिला।
झाड़ियों में पुजारी का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुजारी पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई है। शव मिलने के बाद गांव वालों ने राजस्व और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है।
वहीं, रेंजर अनिल भट्ट ने कहा कि गांव वालों की सूचना पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि शव का निरीक्षण करने के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.