रुद्रप्रयाग: बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में बाइक गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत
रुद्रप्रयाग बाजार के पास बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बाइक हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि देर रात ये हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। खबरों के मुताबिक, हादसे के शिकार दोनों लोग बद्रीनाथ दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।
बद्ररीनाथ हाईवे पर ये बाइक गहरी खाई में जा गिरी। बाइक का नंबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का है। शवों को खाई से बाहर निकालकर दोनों मृतकों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हादसे में मारे गए लोग बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दोनों कहा जा रहे थे। इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।