फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के नैनीताल में एक दिन में गुलदार और बाघ के हमले की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक पहली घटना रामनगर के ढिकुली की है वहीं दूसरी अमपोखरा रेंज के पटरानी गांव की है। एक ओर ढिकुली में जहां गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वहीं, दूसरी ओर शौच करने गए एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव वालों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। विभागीय अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं वन प्रभाग तराई पश्चिमी के फॉरेस्टर जगदीश चौबे ने बताया कि गुलदार और बाघ घनी आबादी का रुख न करें, इसके लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, जिससे इस तरह की घटनाएं भविष्य में घटित ना हों।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.