उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम पहुंचे डीएम ने पैदल मार्ग का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
उत्तरकाशी के डीएम ने शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग के किमी 3 पर भंगेली गाड़ के पास हो रहे भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि वैकल्पिक मार्ग पर बने कच्चे पुल के स्थान पर वैली ब्रिज की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि यात्रा आसान हो सके। डीएम मयूर दीक्षित प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यमुना जी के दर्शन और विशेष पूजा अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने यमुनोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहितों की परेशानियों को सुना।
डीएम मयूर दीक्षित ने गेल को सुविधाओं को दुरस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भंगेली गाड़ के पास वैकल्पिक मार्ग का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए।