अल्मोड़ा में पानी के लिए प्रदर्शन, सड़क पर उतरी महिलाएं
अल्मोड़ा में नगर और नगर से सटे गावों में पानी की किल्लत है। लोगों ने प्यास बुझाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पानी की परेशानी अब लोगों की गुस्से की वजह बन गई है। बुधवार को आली की महिलाओं ने पानी को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने जल संस्थान कार्यायल पहुंची और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इसके साथ ही जल्द पेयजल समस्या के निदान दिलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
समस्या का निदान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
आपको बता दें कि जल विभाग लंबे समय से लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, बावजदू इसके इसका हल नहीं निकला। महिलाओं का कहना है कि वो लंबे समय से सरकार की आली में पानी की नियमित आपूर्ति नही हो पा रही है। विभागीय कर्मचारी की हिलाहवाली के चलते 50 से ज्यादा लोगों के घरों तक जरूरत के मुताबिक पानी नही पहुंच पा रहा हैं।