उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर में ममता हुई शर्मसार!
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से ममता को शर्मसार करने वाली खबर है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लावारिस हालात में एक नवजात पड़ा मिला।
नवजात कपड़े में लिपता हुआ था। राहगीरों ने नवजात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चो को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बच्चे के इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की सेहत ठीक है और उसको ट्रीममेंट दिया जा रहा है।
अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि फिलहाल बच्चा किसका है। पुलिस आसपास के चौराहों पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ अब तक कोई भी सुराग नहीं लगा है।