उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: बोलेरो की हाईटेंशन पोल से टक्कर, कामाख्या धाम दर्शन के लिए आए श्रद्धालु घायल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील अंतर्गत गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन हाईटेंशन विद्युत पोल से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

दर्शन के लिए आए थे कामाख्या धाम

बताया जा रहा है कि बिहार के उन्नाव जिले से श्रद्धालु मां कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। बोलेरो जैसे ही करहिया गांव के समीप पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर हाई वोल्टेज बिजली के खंभे से जा टकराई।

हादसे में चालक सुभाष, सविता देवी (पत्नी राजेश गुप्ता), मीना देवी (पत्नी अनिल गुप्ता), सनोली कुमारी और काजल गुप्ता (पुत्री मुन्ना गुप्ता) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही गहमर कोतवाल शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि बोलेरो वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.