बदरीनाथ के इतिहास से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

उत्तराखंड का कण-कण अपने आप में एक इतिहास समेटे है। यहां के मंदिर से लेकर पहाड़ तक सभी की अपनी एक रोचक हिस्ट्री है। आज हम आपको बदरीनाथ का इतिहास बताते हैं।

ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बदरीनाथ चारों धामों में से एक है। ये अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण नाम के दो पर्वत श्रेणियों के बीच बसा है। ये पंच-बदरी में से एक बद्री है। उत्तराखंड में पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग पौराणिक दृष्टि से और हिंदू धर्म की जरिये से महत्वपूर्ण हैं। ये ऋषिकेश से 214 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में है। बदरीनाथ का मंदिर शहर के आकर्षण का केंद्र है। लाखों की तादाद में श्रद्धालु हर साल यहां आते हैं।

प्राचीन शैली में बना भगवान विष्णु का ये मंदिर बहुत बड़ा है। इसकी ऊंचाई करीब 15 मीटर है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान शंकर ने बदरीनाथ की छवि एक काले पत्थर पर शालिग्राम के पत्थर के ऊपर अलकनंदा नदी में खोजी थी। वो मूल रूप से तप्त कुंड हॉट स्प्रिंग्स के पास एक गुफा में बना हुआ था।

बदरीनाथ मंदिर की स्थापना
बदरीनाथ मंदिर की स्थापना सोलहवीं सदी में हुई थी। इतिहासकार बताते हैं कि गढ़वाल के राजा ने मूर्ति को उठवाकर मौजदा बदरीनाथ मंदिर में ले जाकर उसकी स्थापना करवा दी थी। कुछ इतिहासकार का ये भी मानना है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने 8वीं सदी में मंदिर का निर्माण करवाया था। शंकराचार्य की व्यवस्था के मुताबिक मंदिर का पुजारी दक्षिण भारत के केरल राज्य से होता है। यहां भगवान विष्णु का विशाल मंदिर है और पूरा मंदिर प्रकर्ति की गोद में बसा है।

कैसा है मंदिर?
ये मंदिर तीन हिस्सों में बटा है। गर्भगृह, दर्शनमण्डप और सभामण्डप। बदरीनाथ मंदिर में 15 मुर्तिया स्थापित हैं। मंदिर में भगवान विष्णु की एक मीटर ऊंची काले पत्थर की प्रतिमा है। इस मंदिर को ”धरती का वैकुण्ठ” भी कहा जाता है। बदरीनाथ मंदिर में वनतुलसी की माला, चने की कच्ची दाल, गिरी का गोला और मिश्री वगैरह का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

लोककथा के मुताबिक बदरीनाथ की स्थापना
पौराणिक कथाओं के मुताबिक ये जगह भगवान शिव भूमि के रूप में व्यवस्थित था। भगवान विष्णु अपने ध्यानयोग के लिए एक जगह खोज रहे थे और उन्हें अलकनंदा के पास शिवभूमि का स्थान बहुत भा गया। उन्होंने मौजूदा चरणपादुका स्थल पर ऋषि गंगा और अलकनंदा नदी के संगम के पास बालक रूप धारण किया और रोने लगे। उनके रोने की आवाज़ सुनकर माता पार्वती और शिवजी उस बालक के पास आये। उन लोगों ने उस बच्चे से पूछा तुम्हें क्या चाहिए। जिसके बाद बच्चे ने ध्यानयोग करने के लिए शिवभूमि (केदार भूमि) का स्थान मांग लिया। इस तरह से रूप बदल कर भगवान विष्णु ने शिव पार्वती से शिवभूमि (केदार भूमि) को अपने ध्यानयोग करने हेतु प्राप्त कर लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

7 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.