उत्तराखंड: अल्मोड़ा के इस गांव के युवा ने अवैध शराब के खिलाफ जो अभियान चलाया, उससे प्रदेश के दूसरे लोगों को भी सबक लेना चाहिये

देश के दूसरे हिस्सों के साथ ही उत्तराखंड में भी अवैध शराब की बिक्री सरकार और दूसरे लोगों को लिए एक बड़ी सिरदर्दी है। इसी सिरदर्दी को दूर करने की कोशिश अल्मोड़ा के धौलादेवी विकासखंड के तहत आने वाले ग्राम पंचायत नाकोट के एक युवा ने की है।

उसकी ये कोशिश अब रंग भी लाने लगी है। दरअसल कोरोना काल में मार्च में लॉकडाउन होने पर पंकज गोस्वामी कोलकाता से घर लौट आया। वहां वो कोलकाता में स्वयंसेवी संस्था चलाते हैं। गांव लौटने पर उन्होंने देखा कि यहां अवैध शराब की बिक्री और खरीद धड़ल्ले से हो रही है। कई ग्रामीण शराब का सेवन करके घर में मारपीट और झगड़ा भी करते हैं। जिससे उनके घर और गांव का मालौल अक्सर खराब रहता है। इसका बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

पंकज ने ये सब देखने के बाद गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लवाने का ठान लिया। इसके लिए उन्होंने गांव के कुछ युवाओं से बात की और उन्हें गांव को नशा मुक्त करने के अभियान से जोड़ा। इसके बाद युवा घर-घर जाकर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर ग्रामीणों और महिलाओं को जोड़ने लगे। अब युवाओं के ये कोशिश रंग लाने लगी है। वहां के लोग अब अवैध शराब बेचने और खरीदने से कतराने लगे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.