Categories: IndiaNews

आगरा पर आन पड़ी है ’60 दिनों’ की मुसीबत, ताज के दीदार के लिए जाने से पहले सावधान!

ताज नगरी आगरा के आधे हिस्से को अगले 60 दिनों तक पानी की किल्लत सामना करना पड़ सकता है। आगरा वॉटर वर्क्‍स ने अपनी पानी की टंकियों और मशीनों और उपकरणों की सफाई की घोषणा की है।

आगरा वॉटर वर्क्‍स की इस घोषणा के बाद लोगों ने पानी की परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। आने वाले 60 दिनों तक आगर वासियों को सीमित मात्रा में ही पानी पहुंचाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि प्रमुख जल संयंत्र को बंद कर दिया गया है। यह पुराने शहर और ट्रांस-यमुना कॉलोनियों के हिस्सों को प्रभावित करेगा।

आगरा का कंटोनमेंट इलाका पिछले कुछ दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहा है। अधिकारी ने कहा, “भंडारण टैंक की कमी के कारण स्थिति के खराब होने की संभावना है और अगले महीने गंगाजल पाइपलाइन से पानी आपूर्ति शुरू होने से पहले स्थानीय संयंत्र को साफ करना होगा।”

आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलनी हर रोज यहां आते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, हर रोज आगरा में 25 से 30 हजार लोग ताजमहल देखने जाते हैं। ऐसे में यहां आने वाले सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जिस जगह पर आप ठहरेंगे वहां पानी का इंतजाम है या नहीं। वरना आपको भी पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.