कठुआ गैंगरेप-मर्डर केस में 3 दोषियों को उम्रकैद और 3 को 5-5 साल की सजा

पठानकोट अदालत ने सनजी राम, आनंद दत्ता, परवेश कुमार, दीपक खजुरिया, सुरेंद्र वर्मा और तिलक राज को दोषी करार दिया है। सातवें आरोपी विशाल को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ गैंगरेप केस में पंजाब की पठानकोट अदालत ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 7 में से 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है। दोषी करार दिए गिए आरोपियों में सांझी राम, दीपक खजूरिया, आनंद दत्‍ता, तिलक राज और प्रवेश के नाम शामिल हैं। सांझी राम ग्राम प्रधान था। दीपक खजूरिया विशेष पुलिस अधिकारी है। तिलक राज हेड कांस्टेबल है और आनंद दत्ता एसआई है। दोषियों में तीन को उम्रकैद और तीन को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है। जिन तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है उन पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जबकि जिन तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा सुनाई गई है उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची अपने घर से 10 जनवरी को लापता हुई थी और उसका शव एक हफ्ते बाद इलाके में मिला था। बच्ची से गांव के मंदिर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। उसे चार दिन तक बेहोश रखा गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे देश में विरोध हुआ था। लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.