IndiaNewsमध्य प्रदेश

जब इंदौर नगर निगम बना ‘तालाब’, इस वीडियो को देखकर आप रह जाएंगे हैरान

देश के सभी राज्यों में नगर निगम और नगरपालिकाएं बरसात का मौसम आने से पहले बड़े-बड़े दावे करती हैं। शहर की नालियों को साफ करने का दम भरती हैं।

नगर निगम और नगरपालिकाओं के दावों की एक तस्वीर मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिली है। बरसात से पहले जो नगर निगम शहर की नालियों को साफ होने की बात कर रहा था। उसी नगर निगम के अंदर बारिश के बाद बुरा हाल था। रविवार को इंदौर में भारी बारिश के बाद नगर निगम के अंदर पानी भर गया। अधिकारी निगम के अंदर कुर्मी पर काम कर रहे थे और नीचे से पानी बह रहा था। मानों निगम न हो कोई तालाब हो।

बारिश के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नगर निगम पानी से लबालब भरा है। अधिकारी कुर्सियों पर बैठकर काम कर रहे हैं और उनकी कुर्सी और मेज का एक हिस्सा पानी में डूबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *