महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों की मौत बाद बड़ा बवाल हो गया है। हादसे के बाद गुस्साए लागों ने 4 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया और जमकर बवाल काटा।
ये घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि बस एटापल्ली से एलपल्ली जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में स्कूली बच्चे और कुछ लोग सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत के अलावा कई लोग घायल भी हो गए। मरने वालों में तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अंधेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है हादसे में लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग भड़ गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजदू ट्रकों में पहले तोड़फोड़ की उसके बाद ट्रकों को आग के हावले कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस इलाके में ड्राइवर लापरवाही से ट्रक चलाते हैं, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। जिन ट्रकों को आग के हवाले किया गया है, उनमें ज्यादातर ट्रक माइनिंग कंपनी के हैं।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू ने करने की कोशिश की। वहीं अगजनी करने के बाद मौके से प्रदर्शनकारी फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगजनी करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.