समझौता ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी, पढ़िए कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?

समझौता ब्लास्ट में हरियाणा की पंचकुला की स्पेशल NIA कोर्ट ने असीमानंद समेत सभी 4 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने पाकिस्तान की महिला वकील की याचिका को खारिज कर दिया।

इस केस में कुल 8 आरोपी थे। सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई। जबकि तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। ब्लास्ट में पिता को खोने वाली पाकिस्तान की राहिला वकील ने इंडियन एडवोकेट मोमिन मलिक के जरिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर केस में गवाही देने की इजाजत मांगी थी। 18 मार्च की सुनवाई में NIA कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने अपना-अपना पक्ष रखा था।

राहिला वकील ने अपनी याचिका में कुछ और चश्मदीदों के बयान को रिकॉर्ड करने की कोर्ट से अपील की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि चश्मदीदों को 6 बार समन भेजा गया, लेकिन वह नहीं आए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहिला के वकील ने बताया कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों के बयान दर्ज कराने की वो अपील कर रहे हैं, वह आना तो चाह रहे थे, लेकिन उन्हें कोई समन नहीं मिला। इस पूर केस में NIA ने कुल 224 गवाह पेश किए। जबकि बचाव पक्ष की तरफ से एक भी गवाह पेश नहीं किया गया।

अदालत के इस फैसले का बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि UPA के कार्यकाल का एक और झूठा मामला खत्म हो गया है।

क्या है पूरा मामला?

भारत और पाकिस्तान के बीच हफ्ते में दो दिनों तक चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में 18 फरवरी 2007 में धमाका हुआ था। ये धमाका हरियाणा के पानीपत जिले के दीवाना स्टेशन के पास हुआ था। इस ब्लास्ट में 68 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 12 लोग घायल हो गए। ट्रेन दिल्ली से लाहौर जा रही थी। धमाके में मरने वाले ज्यादातर लोग पाकिस्तानी थे। ब्लास्ट कराने का आरोप असीमानंद, कमल चौहान, लोकेश शर्मा और राजिंदर चौधरी पूंचकूला पर लगा था। इस केस में कुल 302 गवाह थे। जिसमें चार पाकिस्तानी थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.