Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को युवक ने मारा थप्पड़, समर्थकों ने आरोपी का ये हाल कर दिया

मुंबई के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद अठावले के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ मारपपीट हुई है। मुंबई के ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में एक युवक ने केंद्रीय मंत्री थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद अठावले के समर्थकों ने उस युवक की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई में बुरी तरह से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि युवक का नाम प्रवीण गोसावी है। युवक की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

अठावले को युवक ने थप्पड़ उस वक्त मारा जब वो मंच से उतर रहे थे। प्रवीण ने उनको थप्पड़ मारने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन अठावले के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

युवक के अठावले को थप्पड़ मारने की घटना को उनके एक बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है। RPI के अध्यक्ष ने मराठा आरक्षण पर कहा था कि मराठा समाज को दिया गया आरक्षण कोर्ट में टिक नहीं पाएगा। वह चाहते है कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए, लेकिन राज्य सरकार ने जिस तरह से आरक्षण दिया है, वह कानूनी नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.