लीबिया बाढ़ से बेहाल, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5 हजार, अभी भी 10 हजार लोग हैं लापता

लीबिया में बाढ़ से मरनों की वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हजार हो गई है।

हजारों लोग लापता हैं। लीबिया के मुताबिक, 10 हजार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। लीबिया के पूर्वी शहर डेर्ना में रविवार को आई बाढ़ से चारों तरफ तबाही का मंजर है। पूर्वी शहर के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़ के मुताबिक, शवों की पहचान किए जाने के बाद 2,800 शवों को दफनाया गया। ढाई सौ से ज्यादा शव शहर के अस्पताल में रखे हुए हैं, जिनकी पहचान की जानी है।

अल-खर्राज़ के अनुसार, बाढ़ में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शहर के अलग-अलग हिस्सों से और शव बरामद किए जा रहे हैं। तटीय शहर में बाढ़ आने के 36 घंटे से ज्यादा समय के बाद मंगलवार को डेर्ना तक बचाव अभियान शुरू किया गया। बाढ़ से भारी तबाही मची है। कई सड़कें तबाह हो गई हैं। शहर की आबादी करीब 89,000 है।

लीबियाई प्रेसीडेंसी काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद मेनफी ने बाढ़ आने के बाद मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता की अपील की थी। उन्होंने डर्ना, अल-बायदा और शाहहाट शहरों को सहायता की सख्त जरूरत वाला इलाका घोषित किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: