कश्मीर के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर मध्यस्था का राग छेड़ा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दो हफ्तों में तनाव कम हुआ है।

ट्रंप नें अपनी पुरानी बात दोहराते हुए फिर कहा कि वो दोनों देशों की मदद करना चाहते हैं और उनका ऑफर अभी भी खुला हुआ है। हालांकि उन्होंने इस बार इस पर जोर दिया कि वो मध्यस्था को तभी आगे आएंगे जब इसके लिए दोनों देश राजी होंगे। G-7 सम्मेलन में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ये पहली बार है जब डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर के मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया दी है। दोनों देशों के प्रमुख के बीच फ्रांस के बिआरित्ज शहर में मुलाकात हुई थी।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लगता है कि पिछले 15 दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कुछ कम हुए हैं। आपको बता दें कि डोनल्ड ट्रंप ने पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा था। जिसे इमरान खान ने फौरन मान लिया था। हालांकि भारत ने ये साफ कर दिया था कि वो कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्था के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद ट्रंप की मुलाकात पीएम मोदी से फ्रांस में हुई थी। तब ट्रंप ने कहा था कि दोनों देश आपस में मामला सुलझा सकते हैं। इसलिए किसी तीसरे पक्ष की ज़रूरत नहीं है।

आपको बता दें जब से कश्मीर से भारत ने आर्टिकल 370 हटाया है। तभी से पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्ते और खराब हुए हैं। दरअसल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत उनके दूसरे मंत्री इस मुद्दे पर कई बार भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। इधर भारत पहले ही पाकिस्तान से दो टूक कह चुका है कि पाकिस्तान से किसी भी तरह की बातचीत तभी मुमकिन है जब वो आतंकवाद पर लगाम लगाए।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.