फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। नैनीताल जिले के रामनगर में एक दिन में 44 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही नैनीताल जिले का आंकड़ा 2,696 पहुंच गया है। जिसमें 1,911 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 732 रह गई है। वहीं कुल 52 मरीजों ने नैनीताल जिले में कोरोना से अपनी जान गंवाई है।
नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक के मुताबिक जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सभी लोग कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की टेस्टिंग कर कुछ लोगों को क्वॉरेंटाइन में रखा था।
प्रशांत कौशिक ने बताया कि इनकी 2 दिन पूर्व जांच की गई थी जिसमें 21 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। शाम तक 21 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही 2 लोगों ने निजी संस्थान काशीपुर में कोरोना की जांच करवाई थी। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें काशीपुर के ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.