Categories: News

आसान हुई प्राइवेट अस्पताल में सर्जरी की राह, सरकारी अस्पतालों से हटेगी कतार

जिस दौर में 71% लोगों का भरोसा देश के अस्पतालों और डॉक्टर्स से उठ चुका हो, जब हर साल 4 करोड़ लोग सर्जरी की कतार में लग जाते हों जिसमें से लाखों लोग किसी ना किसी वजहों से सर्जिकल इलाज से वंचित रह जाते हों,  उस दौर में AB  हॉस्पिटल की पहल देश में एक नया हेल्थ केर मॉडल लेकर तैयार है।

डॉक्टर सुदीप मित्तल, पंकज मित्तल और प्रीति नंदा सिब्बल द्वारा स्थापित एक तकनीक आधारित स्वास्थ्य दूसरों की तुलना में 70% कम दर के साथ सर्जरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही सभी सह-संस्थापक तकनीक और हेल्थ के सेक्टर को एक साथ जोड़कर इसमें पारदर्शिता लाना चाहते हैं, ताकि कतार में खड़े लोगों को इलाज मिल सके।

जिस समय सरकार के सामने आयुष्मान भारत को लागू करने की चुनौती हो उस समय यह पहल काफी निर्णायक साबित हो सकती हे। hernia, gall-bladder, uterus removal, haemmorohid aur biopsy जैसी 5 जनरल सर्जरी को केंद्र बनाकर मरीजों के आने से लेकर जाने तक उसकी देखभाल के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश में फिल्हाल गॉल ब्लैडर की सर्जरी का खर्च  80 हजार रुपये से 1 लाख तक है, जो इस अस्पताल में सिर्फ 21,800 में हो जाएगा। दूसरे हेल्थ केयर से हट कर इस अस्पताल का प्राइसिंग मॉडल एक दम अलग है। मरीजों को केवल एक फिक्स प्राइस ही देना होगा, फिर चाहे मरीज को कितने भी दिन अस्पताल में रुकना पड़े।

AB  हॉस्पिटल की टीम ने 2015 में लैब फॉर श्योर की स्थापना की थी। जिसे 2017 में 1mg द्वारा अधिग्रहित किया गया था। 2017 में इस कंपनी का वार्षिक राजस्व 8.60 करोड़ था। इस मिशन के बाद संस्थापक AB को शानदार सफलता दिलाने की कोशिश में लगे हैं। देश में इस अनोखी पहल की शुरुआत गुरुग्राम के सेक्टर 43 से हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 week ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 month ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 months ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 months ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 months ago

This website uses cookies.