उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंसानों के बाद अब जानवरों को लेकर भी प्रशासन चिंतित दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में अलर्ट घोषित किया गया है।
इस अलर्ट के जारी होने के बाद अब पालतू हाथियों को प्रशासन ने दूसरे रेंज में शिफ्ट कर दिया है। राजाजी पार्क में कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए पार्क प्रशासन ने अलर्ट मोड में है। जानकारी के मुताबिक पार्क प्रशासन ने एहतियातन हाथियों को दूसरी रेंज में शिफ्ट किया गया है।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज के अधिकारी अनिल पैन्यूली का कहना है कि चीला पावर प्रोजेक्ट कॉलोनी में कोरोना के खतरे को देखते हुए रेंज के 6 पालतू हाथियों में तीन को मोतीचूर रेंज शिफ्ट किया गया है। अन्य तीन शिशु हाथियों को पार्क के ही रवासन यूनिट में भेजा गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के चीला रेंज के अधिकारी ने आगे कहा कि साथ ही आबादी से सटे क्षेत्रों के लिए प्रशासन के साथ मिलकर एक टीम लोगों पर नजर भी रख रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.