उत्तराखंड में लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों से भारी बारिश के चलते लगातार बोल्डर गिरने और कई इलाकों में भूस्खलन होने से कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। जिसके चलते यातायात पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है।
केदारनाथ हाईवे तीन दिन से जगह-जगह बंद होने के कारण केदारनाथ यात्रा भी ठप पड़ी हुई है। रुद्रप्रयाग के पास राजमार्ग जामू, रामपुर और मुनकटिया में भारी मलबा और बोल्डर आने से बंद पड़ा हुआ है, जिसे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 23 लिंक मार्ग भी बंद पड़े हैं। जिस वजह से ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। गुरूवार और शुक्रवार को भी कई जगह भूस्खलन हुए और पहाड़ों से बोल्डर सड़कों पर आ गए।
उधर, मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग में भी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। बारिश का सबसे बुरा असर केदारघाटी में देखा जा रहा है। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण दो दिनों से विद्युत आपूर्ति भी ठप है। केदारघाटी में भूस्खलन के कारण विद्युत लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण भीरी-मक्कूमठ मोटरमार्ग पर तीन दिन से आवाजाही बंद है।
वहीं जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी दरक रही है। जिस कारण राजमार्ग बंद है। यात्रा पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हाईवे के बांसबाड़ा में सबसे ज्यादा मुसीबत बनी हुई है। यहां राजमार्ग पर पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.