उत्तराखंड के इन इलाकों में कल से भारी बारिश का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद दो दिन मानसून ने कुछ राहत दी, लेकिन अगले कुछ दिनों में इसके फिर आफत बरसाने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के निचले कुमाऊं क्षेत्र के जिलों समेत नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार के लिए 25, 26 और 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तकाशी, चमोली, नैनीताल में तीव्र बौछार, बिजली की गर्जना, बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

25 से भारी बारिश का सिलसिला प्रदेश के कई जिलों में शुरू होने की संभावना है। इसमें कुमाऊं के मैदानी जिलों समेत नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, गढ़वाल मंडल के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार और कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 27 को भी राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने इस माह पहली बार भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते पूरे राज्य में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क किया गया है। संवेदनशील जगहों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं राजमार्ग अवरुद्ध होने, नदी नालों में अतिप्रवाह, मैदानी क्षेत्र में जलभराव होने का अंदेशा जताया गया है।

छोटी नदियों, नालों के समीप बस्तियों में रहने वालों से खासतौर पर सतर्कता बरतने, सुरक्षित स्थानों पर जाने, यात्रियों से बरसात के दौरान यात्रा न करने, सड़क पर चलते समय सावधान रहने, आकाशीय बिजली गिरने के मद्देनजर सुरक्षित ठिकानों पर ही रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम के हिसाब से संवेदनशील रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.