उत्तराखंड में भी ताउते तूफान का असर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

कोरोना संकट के बीच आए ताउते तूफान ने कई जगह तबाही मचाई हुई है। चक्रवात ताउते का असर अब देश के मैदानी और पर्वतीय राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड में लगभग सभी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कुछ स्थानों में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की पूरी संभावना है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

दूसरी ओर अगले 24 घंटे तक देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित विभागाध्यक्षों को तैयारियां पूरी करने की हिदायत दी है। साथ ही अधिकारियों को आपदा से जुड़ी हर जानकारी तत्काल जिला आपदा केंद्र को मुहैया कराने को कहा है। 

आपकों बता दें हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर कहीं छुटपुट तो कहीं अत्यधिक भारी वर्षा और पंजाब, पूर्वी यूपी और उत्तरी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.