उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा रखा है। लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और स्टाफ के 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बेटे, बहुएं और पांच साल के पोते में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, उनके बड़े बेटे का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। महाराज के परिवार के सदस्यों समेत उनके आवास में काम करने वाले 41 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। महाराज के आवास में काम करने वाले 17 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिला है।
सतपाल महाराज और उनके परिवार में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। महाराज की पत्नी अमृता रावत को रविवार सुबह एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, इसके बाद दोपहर में महाराज और उनके परिवार और अन्य लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद महाराज समेत अन्यों को भी एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 41 सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें 22 सैंपल कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। इसके साथ इन सभी के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.