उत्तराखंड: टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, 7 लोग थे सवार

उत्तराखंड के टिहरी में खाड़ी-गाज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बेकाबू होकर एक कार 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई है।

कार के खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, कार में सवार 6 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये कार टिहरी की ओर जा रही थी, इसी दौरान बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। मृतक युवक का नाम सुनील सकलानी बताया जा रहा है जो हेंवली सकलाना गांव का रहने वाला था।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

इससे पहले 27 दिसंबर को भी टिहरी में सड़क हादसा हुआ था। टिहरी में नगुण-भवान मार्ग पर बान्सी बैंड के पास एक कार खाई में गिर गई थी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कार में सवार तीनों युवक दिल्ली के रहने वाले थे।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.