देशभर में कोरोना का ग्राफ बुलेट की रफ्तार से ऊपर जा रहा है। अभी तक कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे थे। अब पहाड़ों में की कोरोना की रफ्तार रिकॉर्ड बना रही है।
उत्तराखंड में बुधवार को रिकॉर्ड 1061 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद 27 हजार के पार चली गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को सबसे ज्यादा मामले ऊधम सिंह नगर में सामने आए हैं। यहां आज 265 केस सामने आए। दूसरे नंबर पर राजधानी देहरादून में 251 केस सामने आए। हरिद्वार में 142 मामले अल्मोड़ा में 35, चमोली में 32, चंपावत में 51, नैनीताल में 36, पौड़ी में 68, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 82 और उत्तरकाशी में 23 मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 27211 पहुंच चुकी है।
हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक 18262 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। वहीं, अभी भी 8500 एक्टिव केस हैं और 372 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टर्स ने बिना लक्षण वाले कम बीमार मरीजों घर पर ही आइसोलेट होने की सलाह दी है। इस दौरान परिवार से दूर रहने की सलाह दी है। अलग टॉयलेट-बाथरूम वाला कमरा रखें। अपना खाने-पीने का सामान भी हो सके तो अलग ही तैयार करें।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.