उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा से जोड़ने वाले चार पुलों का किया लोकार्पण, इन पुलों से अब भारतीय सेना की आवाजाही होगी आसान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़कों पर नवनिर्मित चार पुलों का आज लोकार्पण किया।

इनमें एक स्पान पुल, जबकि तीन बैली ब्रिज शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा से जोड़ने वाले पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट, घटियाबगड़ व जौलजीबी मुनस्यारी मिलम सड़क पर निर्मित चार पुलों का शुभारंभ किया। इन पुलों के निर्माण से जिले की चीन सीमा तक सेना की आवाजाही आसान होगी।

आज रक्षा मंत्री सिंह ने सबसे पहले लेह से वीसी से चीन सीमा को जोड़ने वाली जौलजीबी मिलम सड़क पर जौनाली गाड़ पर सीमा सड़क संगठन के 70 मीटर लंबे पुल का शुभारंभ किया।इसके बाद उन्होंने इसी सड़क पर बने किरकुटिया 180 व लास्पा में बनाए गये 140 फीट लंबे पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। रक्षा मंत्री ने तवाघाट -घटियाबगड़ सड़क पर जुंती गाड़ पर निर्मित 140 फीट लंबे पुल का भी शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से सीमांत के लोगों की आवाजाही आसान होगी। इसका लाभ पर्यटन विकास में भी मिलेगा। उच्च हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाली इन सड़कों में बने पुलों के शुभारंभ अवसर पर रामनगर से सीएम तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा सहित हीरक परियोजना के मुख्य अभियंता एमएनवी प्रसाद, सीमा सड़क कृतिक बल के कमांडर कर्नल एनके शर्मा सहित कई मौजूद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.