उत्तराखंड: अल्मोड़ा के इस इलाके में 36 घंटे से बिजली सप्लाई बाधित, शिकायत के बावजूद विभाग नहीं ले रहा सुध

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश और वज्रपात ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। अल्मोड़ा के शीतला खेत में पिछले 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली की लाइन बाधित होने से क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधरे में डूब गए हैं। शीतला खेत के रहने वाले विपिन पाठक ने बताया कि पिछले 36 घंटे से विद्युत सप्लाई बाधित है, लेकिन इसे दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में लगातार विद्युत विभाग को सूचित किया जा रहा है। बावजूद इसके बिजली विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। सुनवाई नहीं होने से इलाके के ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रमीणों की मांग है कि जल्द से जल्द विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली सप्लाई को शुरू किया जाए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.