उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर 18 मार्च से प्रदेशव्यापी एक कार्यक्रम करने जा रही है। जिसकी थीम है, ‘विकास के 3 साल: बातें कम काम ज्यादा’।
इस कार्यक्रम के तहत सरकार के प्रतिनिधित्व शहर-शहर जाकर लोगों के सरकार की अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। सरकार के कार्यक्रम को देखते हुए हर जिले का प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी के तहत कमाऊं मंडल के आयुक्त राजीव रौतेला ने अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। मीटिंग में उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। आयुक्त ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने मीटिंग में बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोपहर 12:30 बजे सभी विधासनभा क्षेत्रों के लोगों को एक साथ संबोधित करेंगे। इसका लाइव प्रसारण किय जाएगा। सीएम के संबोधन से पहले जगह, कनेक्टिविटी का निरीक्षण पहले ही कर लिया जाए। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिये हैं।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
उत्तराखंड के में केदारनाथ यात्रा से इस साल भी रुद्रप्रयाग जिले के महिला स्वयं सहायता…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं।…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक…
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham( के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ…
This website uses cookies.