उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के इंदिरा कॉलोनी में एक मकान ढहने से परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार को हुआ। बताया जा रहा है भारी बारिश की वजह से मकान भरभरा कर गिर गया। जिस वक्त हादसा हुआ, परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मरने वालों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची NDRF की टीम ने मलबे से शवों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों के मुताबिक घर के एक हिस्से में चकराता निवासी विरेंद्र सिंह और दूसरे हिस्से में चकराता का ही शांति उर्फ समीर चौहान परिवार के साथ किराये पर रह रहा था। विरेंद्र निजी बैंक में काम करते थे। मंगलवार वो ऑफिस गये हुए थे। उसके बाद मकान में विरेंद्र की पत्नी विमला, बेटा कृष और बेटी सृष्टि और समीर चौहान, उनकी नौ माह की गर्भवती पत्नी किरन और बहन प्रमिला सोए हुए थे। तेज बारिश की वजह से पहले बिल्डिंग साइट का भारी-भरकम पुश्ता गिर गया। इससे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.