उत्तराखंड: कांग्रेस ने शुरू की 2022 की तैयारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिया ये निर्देश

उत्तरांखड महिला कांग्रेस ने सिर्फ पद के लिए राजनीति करने वाले पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने महिला कांग्रेस की एक मीटिंग ली। इसमें उन्होंने दो टूक कहा कि सिर्फ पद लेने के लिए राजनीतिक सक्रियता नहीं चलेगी।

पार्टी में रहने के लिए सक्रिय होकर धरातल पर काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेसियों की बैठक में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। मीटिंग में उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रभारी परमिंदर कौर ने जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

परमिंदर कौर ने मीटिंग में मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि वो कांग्रेस की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं। परमिंदर ने कहा कि फरवरी के पहले हफ्ते में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में कई बैठके की जाएंगी। इसमें संगठन की गतिविधियों को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभावार प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।  जो सभी जिलाध्यक्षों, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों के काम का ब्यौरा एकत्र करेंगे।

वहीं मीटिंग में सरिता आर्य ने पदाधिकारियों से कहा कि बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से वो लोगों को अवगत कराएं। साथ ही पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ा जाए। मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रकला नेगी, काशीपुर से इंदु मान, रामनगर से आशा बिष्ट, नैनीताल से शशि वर्मा, हल्द्वानी से बबीता उप्रेती, मंजू त्रिपाठी समेत दूसरे कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहीं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.