टिहरी महोत्सव के समापन के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम, देखिये दिल खुश कर देने वाली तस्वीरें

तीन दिन चले टिहरी महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।

महोत्सव के समापन के मौके पर कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। टिहरी झील महोत्सव की भजन संध्या में जागर सम्राट पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने शानदार भजन और जागर से दर्शकों को बांधे रखा। उन्होंने सबसे पहले चमोली में आई आपदा में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और लापता लोगों के जल्द मिलने की कामना की। इसके बाद उन्होंने शुभ संध्या जाग, नारैणी मेरी दुर्गा भवानी, बैकुंठ बद्रनाथ भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया।

टिहरी झील महोत्सव के समापन कार्यक्रम में तहसील स्तर पर ऑडिशन के सफल प्रतिभागियों ने मंच पर गायन प्रस्तुति दी. गायन में सान्वी तोमर, शगुन उनियाल, रवीना पठोई, निर्मल सजवाण, डांस में नीरज सजवाण, गंगा डांस ग्रुप, पांडव लीला डांस एकेडमी मुनि की रेती ने परफॉर्मेंस देकर सबका मन मोह लिया। समापन समारोह के मौके पर विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि टिहरी झील महोत्सव के आयोजन से देश-विदेश में संदेश गया है, जो प्रदेश में पर्यटन के लिहाज से बहुत अच्छा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.