उत्तरकाशी: झील में डूबने से 14 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तरकाशी के भटवाड़ी के मनेरी में झील में डूबने से एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे का नाम लकी बताया जा रहा है।

बच्चा अपने दोस्तों के साथ मनेरी झील के पास एक दूसरी झील में नहाने गया था। इस दौरान वो नहाते-नहाते झील में उस जगह पर चला गया जहां करीब 50-60 फीट की गहराई थी। यहीं पर डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चे का शव निकलवाया और उसे परिजनों क सौंप दिया। मौत के बाद से ही घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

न्यूज नुक्कड़ से बात करते हुए मनेरी थाने के इंस्पेक्टर खुशीराम ने बताया कि दरअसल बच्चा अपने 5-6 दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था। उसके साथ उसका भाई था। नहाने के दौरान ही ये हादसा हुआ। जिसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। किसी तरह के मुआवजा मिलने के सवाल पर इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल मुआवजे का ऐलान नहीं किया गया है और ना ही घरवालों ने इस तरह की कोई मांग की थी। बच्चे के पिता किसान हैं। साथ ही छोटे-मोटे कुछ और काम भी करते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.