उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बगोली के पास एक बेकाबू कार 100 मीटर नीच पिंडर नदी में गिर गई।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि कार सवार 16 साल के एक लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी तीस साल की महिला की मौत अस्पताल पहुंचने के 14 मिनट के अंदर हो गई।
घायलों को स्थानीय लोगों को और हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर के पहुंचने में भी करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई। जिसकी वजह से रेस्क्यू करने में भी वक्त लग गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत और चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह और बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने दुख जताया है।
चमोली से जितेंद्र पंवार की रिपोर्ट
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.