INDIA गठबंधन में AAP का क्या होगा? भगवंत मान के बयान से मची खलबली!
INDIA गठबंधन आगामी चुनावों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। कांग्रेस का कहना है कि वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।
सवाल यह है कि जो पार्टियां इस समय INDIA गठबंधन में नजर आ रही हैं वो क्या आगे चलकर एकजुट होकर चुनाव लड़ पाएंगी? क्योंकि जो आम आदमी पार्टी के तेवर हैं वो कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करेगी या नहीं यह बड़ा सवाल है। इसी संबंध में आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है।
2024 चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 2024 का चुनाव जब आएगा तो देश के हालात कैसे होंगे, कोई नहीं जानता। हमें यह भी नहीं पता कि देश का नाम क्या होगा। पहले उन्होंने रेलवे स्टेशनों और शहरों के नाम बदले, अब वे देश का नाम बदलना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा और 92 सीटें जीतीं। दिल्ली में यह हमारा तीसरा कार्यकाल है। गुजरात में AAP अकेले लड़ी और उसे 13% वोट मिले। AAP भारत की सबसे युवा पार्टी है जो राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम अकेले लड़ना और अकेले जीतना जानते हैं। हम अपने दम पर सरकारें बनाना और चलाना जानते हैं। सवाल यह है कि क्या आम आदमी पार्टी पंजाब समेत कई राज्यों में अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है।