दिल्ली में मोदी कैबिनेट की शपथ के 72 घंटे के भीतर पटना में नीतीश कैबिनेटका विस्तार हुआ।
दिल्ली की शपथ से जिस तरह जेडीयू का नुमाइंदा नदारद था।वैसे ही पटना में भी कैबिनेट विस्तार से बीजेपी का नाम गायब था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के 8 विधायकों को मंत्री बनाया। इनमें नरेंद्र नारायण यादव, श्याम रजक, अशोक चौधरी, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय का नाम शामिल है। केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू के किसी भी सांसद का मंत्री नहीं बनना और नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के किसी विधायक के शामिल नहीं होने को दोनों पार्टियों के बीच अन-बन के तौर पर देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में जेडीयू-बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद बाद नीतीश केंद्र में अपनी पार्टी के कोटे से तीन मंत्री चाहते हैं। जबकि बीजेपी जेडीयू के सिर्फ एक सांसद को ही मंत्रीपद देने को राजी थी। सहमति नहीं बन पाने की वजह से शपथ ग्रहण से ऐन वक्त पहले जेडीयू ने मोदी सरकार को बाहर से समर्थन देने का फैसला किया।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.