वाराणसी: अस्सी घाट पहुंचने के बाद प्रियंका ने पीएम मोदी पर किए ये 8 वार, बीजेपी में मची खलबली!

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा के आखिरी पड़ाव बनारस के अस्सी घाट पर पहुंचने के बाद लोगों से मुलाकात की।

अस्सी घाट पर लोगों से संवाद करने के बाद उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की। इसके बाद प्रियंका ने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूद सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई। उन्होंने हाथ में लेकर बीजेपी के 2014 के घोषणा पत्र को दिखा। उन्होंने कहा कि ये वो आठ वादे हैं, जिन्हें बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किए थे, लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं किए गए। यंका गांधी ने कहा कि ये प्रचार की राजनीति आसान है, कोई भी कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं रास्ते में आ रही थी तो किसी ने बीजेपी के नारे लगा दिए, दो-चार चांटे मार दिए। यह हमारी राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों से मार पीठ सहा, लेकिन हाथ नहीं उठाया सिर्फ सच को सामने लाए।”

जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि जो सत्ता में होते हैं, उन्हें कई गलतफहमियां होती हैं। पहली ये कि उन्हें लगता है कि वो आसानी से लोगों को बेवकूफ बना कर सकते हैं और दूसरी ये कि उन्हें लगता है जो उनके खिलाफ बोलते हैं, वो उनसे डरते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लेकिन हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि हम उनसे डरते नहीं है, वो जितना ज्यादा प्रताड़ित करेंगे, हम उतनी हिम्मत से उनका सामना करेंगे, वो जितना ज्यादा डराएंगे, हम उतनी जोर से उनसे लड़ेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.