सावधान! आ रहा है ‘वायु’ तूफान

‘वायु’ तूफान के गुजरात से टकराने में 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। 140 से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला वायु तूफान गोवा और मुंबई से गुज़रने के बाद गुजरात पहुंचेगा।

आशंका है वायु तूफान 13 जून को सुबह 3 से 4 बजे के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है। जब ये तूफान गुजरात से टकराएगा तो इसकी रफ्तार 165 किमी. तक होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की भी आशंका जताई है। जिन 10 ज़िलों पर सबसे ज़्यादा असर होगा उनमें कच्छ, द्वारिका, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी, अमरेली, भावनगर, जामनगर और गिरी सोमनाथ शामिल है।

दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग

खतरा बड़ा है इसलिए इससे निपटने के लिए मोदी सरकार से रुपाणी सरकार तक अलर्ट है। दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की है जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी बड़े अफसर मौजूद थे। संबंधित विभाग को तत्काल सभी प्रभावी कदम उठाने के निर्देश मिले हैं। गुजरात में NDRF की 36 टीमें तैनात की गई हैं। हर टीम में 45 सदस्य हैं। सभी टीम नाव, पेड़ काटने के औजार और जरूरी उपकरणों से लैस हैं। कोस्टगार्ड, आर्मी, नेवी और वायुसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। 10 कंपनियां आर्मी की भेजी जा रही है जबकि 24 कंपनी स्टैंड बाई पर हैं।

स्कूल, कॉलेज बंद, छुट्टियां रद्द

खतरा सबसे ज़्यादा समुद्री इलाक़ों के पास है। इसीलिए खुद गुजरात के सीएम ने लोगों से फौरन वहां से हटने की अपील की है। सीएम ने अपने 10 मंत्रियों को उन 10 ज़िलों में पहुंचने के निर्देश दिए हैं जहां तबाही की आशंका है। इसके अलावा भी रूपाणी सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए राज्य के 10 ज़िलों में 13-14 जून को स्कूल-कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है। इमरजेंसी सर्विस के साथ पोर्ट और ट्रांसपोर्ट के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सीएम ने 13 से 15 जून के बीच होने जा रहे शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है। श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने आज त्रिवेणी संगम घाट पर होने वाले गंगा दशहरा उत्सव और महाआरती को कैंसिल कर दिया है।

क़रीब 3 लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की चुनौती है। इसके लिए 700 राहत शिविर बनाए गए हैं। हर किसी को अंदेशा है कि चंद घंटों बाद वायु तूफान पूरे तेवर के साथ गुजरात से टकराएगा। बस सब यही दुआ कर रहे हैं कि वायु फनि जैसी तबाही ना लाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.