हरिद्वार में हादसे मातम! मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के मातृछाया अस्पताल के पास नाला निर्माण के दौरान हादसा हुआ है। एक मकान की दीवार गिर गई है। बीती रात को ये हादसा हुआ।
हादसे में यहां काम कर रहे दो मजदूर दीवार के नीचे दब गए। दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। एक मजदूर की मौके हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।
वहीं, हादसा के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय पार्षद पति सचिन बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे गए थे। उनके साथ स्थानीय लोगों ने काफी बहस की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।