उत्तराखंड स्पेशल: अगर घूमने के शौकीन हैं तो पहाड़ों की इन जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिये
उत्तराखंड को उत्तर भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
कुछ पल शांति से बिताने के लिए लाखों पर्यटक यहां हर साल आते हैं। अगर आप उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच घूमना चाहते हैं और यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम वो जगह बताते हैं जहां आप अपनों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।
लंढौर: ये जगह मसूरी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है। आप चाहें तो यहां किसी होटल में रुक सकते हैं, या फिर मसरी मे किसी होटल मे रुक सकते हैं और वहं से यहां घूमने जा सकते हैं। कुछ वक्त बिल्कुल अलग बिताने के लिए कपल्स के लिये ये जगह बहुत अच्छी है।
चमोली: चीन की सीमा पर बसा देश का आखिरीजिला लोगों को बहुत पसंद आता है। आप शांति चाहते हैं या एडवेंचर दोनों के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। यहां आकर आप ट्रेकिंग, फटॉग्रफी, स्कीइंग कर सकते हैं। सबसे नजदीक हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। रेलवे स्टेशन की बात करें तो ऋषिकेश सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। यहां आप 3-4 दिन बहुत आराम से बिता सकते हैं।
अल्मोड़ा: वैसे तो ये जगह गर्मियों में घूमने के लिहाज से बेस्ट है, लेकिन आप ठंड के मौसम में भी यहां जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। भीड़-भाड़ से अलग हटकर आप यहां एकदम शांत वातावरण को महसूस करेंगे। रोमांटिक कपल्स, अकेले यात्रा करने वाले लोगों के लिए एकदम पर्फेक्ट चॉइस है। अगर आपको किनारों को देखना पसंद है तो आपको इस जगह पर एक बार जरूर आना चाहिये।
मुनस्यारी: ये शहर बाइक राइडर्स के लिए है। यहां के घुमावदार रास्तों पर बाइक चलाना किसी जन्नत से कम नहीं है। थोड़ा वक्त अकेले बिताने और खुद से बातें करने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। जुलाई से नवंबर के बीच वक्त इस जगह आना सबसे बढ़िया रहता है।
चकराता: इस जगह पर पहाड़ों की खूबसूरती निहारने ही बनती है। पहाड़ों पर बने छोटे-छोटे घरों को देखकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अकेले जाएं या दोस्तों के साथ या फिर पार्टनर के साथ, सभी के लिए ही ये जगह अच्छी है। यहां किसी भी मौसम में जाया जा सकता है।
चोपता: इस जगह के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल लगभग 2700 मीटर है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए अपने एल्बम में प्राकृतिक दृश्यों को सहजने के लिहाज से ये जगह सबसे अच्छी है। यहां फटॉग्रफी के अलावा अडवेंचर भी करने का मौका मिलता है। यहां घूमने के लिए दिसंबर से फरवरी का वक्त सबसे ठीक है।