रमजान मुबारक: पाक महीने के लिए बना टाटा मोटर्स का ये विज्ञापन आपके दिल को छू लेगा, जरूर देखें

देश में मंगलवार को रमजान मुबारक का महीना शुरू हो रहा है। इस पाक महीने में मुसलमान 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं।

इस महीने में लोग जकात यानि अपनी आमदनी में से वो कुछ रुपये बचा कर गरीबों की मदद भी करते हैं। रमजान मुबारक के मौके पर टाटा मोटर्स की तरफ एक विज्ञपान बनाया गया है। जो आपके दिल को छू लेगा। करीब तीन मिनट बीस सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अपनो माता-पिता को खुश करके गुल्लक में पैसे जमा करते हैं। फिर उसे उन बच्चों को स्कूल ले जाने वाले ड्राइवर को एक बैग में भर कर दे देते हैं। कतरा-कतरा नेकी टाइटल वाले गाने के साथ बनाए गए इस वीडियो का मकसद लोगों को नेकी की एक-एक बूंद इकट्ठा करने के लिए प्रेरित करना है। वीडियो में ये बताने की कोशिश की गई है कि आपके अंदर मौजूद नेकी कैसे दूसरों को फायदा पहुंचाती है।

वीडियो के आखिर में दिखाया गया है कि जब बच्चे गुल्लक से भरा बैक अपने रहीम अंकल यानि ड्राइवर को देते हैं तो वो बहुत इमोशनल हो जाते हैं और बच्चों को गले लगा कर रोने लगते हैं। वीडियो आखिर में एक बच्ची कहती है, ”आप हमें रोज घर ले जाते हैं, ये रमजान आपको आपके पास ले जाएगा।” वीडियो को सऊदी अरब में शूट किया गया है। इसलिए भाषा भी वहीं की है। हालांकि नीचे अंग्रेजी में अनुवाद भी चलता रहता है जिसे पढ़ कर आप ये समझ सकते हैं कि बच्चे क्या कहना चाह रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वारयल हो रहा है। लोग इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.